कवर्धा में हत्या के संदेह में पूर्व सरंपच का घर फूंका, एसपी SP अभिषेक पल्लव पर हमला, 80 हिरासत में

Views: 66


कवर्धा के लोहारीडीह गांव में ग्रामीणों ने हत्या के शक में पूर्व सरपंच के घर को आग लगा दी। एसपी अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंचे, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें गांव में प्रवेश करने से रोका और झूमाझटकी की। पुलिस ने अतिरिक्त बल भेजा और मामले को शांत कराने में जुटी है। इलाके में तनाव है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sun, 15 Sep 2024 08:42:45 PM (IST)

Updated Date: Sun, 15 Sep 2024 10:53:52 PM (IST)

ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच के मकान में आगजनी की।

HighLights

  1. युवक का शव मिलने से आक्रोशित हुए ग्रामीण
  2. सैकड़ों लोगों ने पूर्व सरपंच के घर किया हमला
  3. पुलिस फोर्स को लोगों ने गांव में पहुंचने रोका

नईदुनिया न्यूज, कवर्धा: कवर्धा जिला मुख्यालय से सौ किलोमीटर दूर रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में रविवार को पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के परिवार के चार लोगों को बंधक बनाकर उनका घर फूंक दिया गया। मकान से एक व्यक्ति का झुलसा हुआ शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं परिवार के एक सदस्य का अब तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण रविवार की सुबह गांव के ही युवक शिवप्रसाद साहू की लाश फंदे से लटकी हुई हालत में पाए जाने के बाद आक्रोशित थे। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि मृत युवक और पूर्व सरपंच के परिवार के बीच जमीन विवाद था।

पुलिस बल पर पथराव

इधर, गांव में तनाव की खबर पाकर पहुंचे पुलिस बल पर पथराव किया गया। इसमें एसपी अभिषेक पल्लव समेत आठ से दस पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने 80 से अधिक महिला और पुरुषों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह शिवप्रसाद की फंदे से लटकी लाश मध्यप्रदेश में पाई गई। कवर्धा और मध्यप्रदेश की सीमा लगी हुई है।

naidunia_image

भीड़ ने घर में आग लगा दी

घटना की जानकारी पाकर सैकड़ों की संख्या में गांव वालों ने शिवप्रसाद की मौत के लिए पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके घर पर हमला किया। पुलिस बल गांव में पहुंचा तो उन्हें रोका गया। आक्रोशित भीड़ ने घर में आग लगा दी। घर में रखे दो गैस सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। पुलिस ने बंधक बनाए गए परिवार के तीन जनों को सकुशल बचाया है। पथराव में आठ-दस पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

छावनी में बदला गांव, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

इधर, पुलिसबल पर हमले की खबर पाकर अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी गांव में तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी गांव में तैनात किए गए हैं। इधर, आगजनी, हिंसा के बाद ग्रामीण गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि हिंसा फैलाने वाले 100 से ज्यादा लोगों कह वीडियो फुटेज मिली है। सभी आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

naidunia_image

मकान जलकर खाक, भारी नुकसान

रघुनाथ साहू का मकान जलकर खाक हो गया है। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार के सदस्य विनोद साहू ने बताया कि उनके भाई और पिता लापता हैं और एक जली हुई लाश मिली है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

आपसी विवाद का परिणाम : बघेल

पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि वारदात आपसी विवाद का परिणाम है। ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच के मकान में आगजनी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

naidunia_image

आइजी का दौरा

आईजी दीपक झा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि झुलसे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य की तलाश की जा रही है। वहीं शिवप्रसाद का शव फंदे में पाए जाने के मामले की मध्यप्रदेश की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं कि हिंसक घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाए। आरोपितोँ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

naidunia_image

गांव में चर्चा, दोनों परिवारों में संपत्ति का विवाद

लोहारीडीह में चर्चा है कि दो पक्षों के बीच एक वर्ष से संपत्ति विवाद चल रहा था। सुबह जब युवक शिवप्रसाद की लाश मिली थी तो मृतक के परिवार ने इसके लिए पूर्व सरपंच के परिवार को जिम्मेदार ठहराया। दोपहर 12.30 बजे ग्रामीणों ने रघुनाथ के परिवार के चार सदस्यों को बंधक बनाकर पेट्रोल डालकर घर में आग लगी दी। परिवार के तीन लोग किसी तरह निकल गए, लेकिन एक व्यक्ति आग की चपेट में आ गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 1,742,948