काम की खबर: राम मंदिर में रोज दर्शन करने आ रहे 1.5 लाख श्रद्धालु, अब घर बैठे ऐसे देख सकेंगे लाइव आरती

काम की खबर: राम मंदिर में रोज दर्शन करने आ रहे 1.5 लाख श्रद्धालु, अब घर बैठे ऐसे देख सकेंगे लाइव आरती

Views: 15


दूरदर्शन नेशनल पर हर रोज सुबह 6:30 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा।

By Sandeep Chourey

Edited By: Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 09:27:38 AM (IST)

Updated Date: Sat, 16 Mar 2024 10:48:18 AM (IST)

काम की खबर: राम मंदिर में रोज दर्शन करने आ रहे 1.5 लाख श्रद्धालु, अब घर बैठे ऐसे देख सकेंगे लाइव आरती
प्रसार भारती ने प्रभु श्रीराम में राम भक्तों की अनन्य आस्था को देखते हुए इस बड़ी सुविधा की शुरुआत की है।

HighLights

  1. ट्रस्ट अब राम भक्तों को घर बैठे लाइव दर्शन की सुविधा दे रहा है।
  2. दूरदर्शन ने कहा कि DD नेशनल हर सुबह 6.30 बजे से रामलला को दी जाने वाली ‘आरती’ का सीधा प्रसारण करेगा।
  3. जब से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से अभी तक 75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

एजेंसी, अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से लगातार राम भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ने जानकारी दी है, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन औसतन 1 से 1.5 लाख तीर्थयात्री आ रहे हैं।” ऐसे में यदि आप भारी भीड़ के कारण फिलहाल अयोध्या जाने से बच रहे हैं तो अब घर बैठकर भी रामलला की आरती को लाइव देख सकते हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ने ट्वीट किया, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन औसतन 1 से 1.5 लाख तीर्थयात्री आ रहे हैं।” pic.twitter.com/7f2djj77k1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2024

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब राम भक्तों को घर बैठे लाइव दर्शन की सुविधा दे रहा है। सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में दूरदर्शन ने कहा कि DD नेशनल हर सुबह 6.30 बजे से रामलला की ‘आरती’ का सीधा प्रसारण करेगा।

— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) March 11, 2024

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी इस बारे में जानकारी शेयर की है।

आप सभी के साथ यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहा हूं कि अब आप अब हर दिन अपने घर से ही प्रभु श्री रामलला के दिव्य दर्शन कर पाएंगे। अयोध्या राम मंदिर से प्रभु श्री रामलला की नित्य शृंगार आरती का प्रसारण, दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर @DDNational पर रोज प्रातः 6:30 बजे होगा। प्रसार भारती ने प्रभु श्रीराम में राम भक्तों की अनन्य आस्था को देखते हुए इस बड़ी सुविधा की शुरुआत की है।

– अनुराग ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

दूरदर्शन पर सुबह 6.30 बजे होगा प्रसारण

दूरदर्शन नेशनल हर रोज सुबह 6:30 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा। ट्रस्ट ने दर्शन का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया है। एक अनुमान के मुताबिक, जब से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से अभी तक 75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 318,472