5 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश, पकड़े जाने पर बोला- पहले भी भाईजान को बेच चुका हूं लड़कियां

Views: 48


जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में पांच साल की लड़की के अपहरण की कोशिश करने का मामला सामने आया। आरोपी पांच वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ कर ले जाने की कोशिश करने लगा, जिसकी जानकारी दूसरी बालिका ने घर जाकर परिजनों को दी। ग्रामीणों ने पकड़कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 14 Sep 2024 10:58:22 PM (IST)

Updated Date: Sat, 14 Sep 2024 10:58:22 PM (IST)

बच्ची के अपहरण की कोशिश।

HighLights

  1. लड़की को इमरान खान को बेचने ले जा रहा था आरोपी।
  2. वीडियो में कबूला- तीन साल पहले एक लड़की को बेचा।
  3. पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में पांच साल की लड़की के अपहरण की कोशिश करने का मामला सामने आया। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा, तो उसने बताया कि वह पहले भी जबलपुर में भाईजान इमरान खान को लड़कियां बेच चुका है।

शनिवार को घर के पास में ही स्थित बरसाती नाला में चार नाबालिग बालिकाएं नहाने गई थीं। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंच कर लगभग पांच वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ कर ले जाने की कोशिश करने लगा, जिसकी जानकारी दूसरी बालिका ने घर जाकर परिजनों को दी।

जानकारी लगने पर गांव वालों ने युवक के पकड़कर बालिका को छुड़वाया। डायल 100 में फोन किया गया। मामले की जानकारी लगने पर शहपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। मामले की विवेचना की जा रही है।

वीडियो में स्वीकारा लड़कियों को बेचने का आरोप

मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पहुंचने के पहले पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की, तो उसने तीन पहले भी सनिया नाम की एक बालिका का अपहरण कर उसे बेचने की बात वीडियो में स्वीकार की। उसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश आरोपी के खिलाफ बढ़ गया। पुलिस के पहुंचने के बाद उसने ऐसा कुछ नहीं कहा है।

आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

मामले को लेकर शहपुरा टीआई शिवलाल मरकाम ने बताया कि उन्हें वीडियो के संबंध में कुछ नहीं पता है। ग्रामीणों की शिकायत पर छेड़छाड की धाराओं 74, 75 बीएनएस व पास्को एक्ट 11, 12 के अलावा एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जांच के दौरान युवक से पूछताछ कर मामले की विवचेना की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 1,746,403