लिव-इन पार्टनर ने की 8 माह की प्रेग्नेंट Girlfriend की हत्या, ये थी वजह

लिव-इन पार्टनर ने की 8 माह की प्रेग्नेंट Girlfriend की हत्या, ये थी वजह

Views: 19


सरगुजा जिले में आठ माह की गर्भवती अनिला सिंह की हत्या उसके प्रेमी अनिल सिंह गोंड ने गला घोंटकर की। प्रेमी को संदेह था कि गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे और प्रेम विवाह भी किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 31 Jan 2025 06:36:48 PM (IST)

Updated Date: Fri, 31 Jan 2025 07:23:34 PM (IST)

लिव-इन पार्टनर ने की 8 माह की प्रेग्नेंट Girlfriend की हत्या, ये थी वजह
विवाद बढ़ने पर प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

HighLights

  1. प्रेमी ने गला दबाकर गर्भवती प्रेमिका की हत्या की।
  2. प्रेमी को बच्चा किसी और के होने का संदेह था।
  3. दोनों लिव-इन में थे, मंदिर में विवाह किया था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा जिले में आठ माह की गर्भवती युवती की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्रेमी ने ही गला घोंटकर युवती की हत्या कर दी थी। प्रेमी को शक था कि युवती का किसी और के साथ संबंध है और युवती के गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसका नहीं है। इसी संदेह पर उसने गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर दी थी।

खेत मे मिली थी लाश

दरिमा के जयपुर गांव में बुधवार सुबह एक खेत में गांव की ही अनिला सिंह (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि पर पुलिस को पहला संदेह उसके प्रेमी अनिल सिंह गोंड पर गया।

वह मृतका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने प्रेमिका की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

naidunia_image

घटना वाली रात खेत पर बुलाया था प्रेमी

घटना वाली रात उसी ने फोन कर अनिला को घर से बाहर बुलाया था। खेत में दोनों ने साथ बैठकर बात की। प्रेमिका साथ चलने की जिद कर रही थी जबकि प्रेमी उसके चरित्र और गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर संदेह जता रहा था।

इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और अनिल सिंह ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर मौके से भाग गया था। अनिला के फोन पर प्रेमी अनिल सिंह ने कॉल किया था, इसकी पुष्टि भी जांच में हुई।

मंदिर में किया था विवाह फिर बनवाया था शपथ पत्र

गर्भवती युवती की लाश मिलने के बाद एक शपथ पत्र पुलिस के हाथ लगा था। यह भी जांच का आधार बना। यह शपथ पत्र दोनों के विवाह से जुड़ा हुआ था। मृतका अनिला सिंह का प्रेम संबंध अनिल सिंह गोंड़ से था। दोनों लिव इन रिलेशन में साथ रह रहे थे। इसी बीच अनिला गर्भवती हो गई थी।

गर्भवती होने पर किया प्रेमविवाह

उसके बाद दोनों ने 15 दिसंबर 2024 को सकलपुर के शिवमंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। 19 दिसंबर 2024 को दोनों ने शपथ पत्र बनवाया था। दोनों अनिला के घर जयपुर में रह रहे थे, लेकिन पुलिस को गुमराह करने घटना के कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव चला गया था।

विवाद का मामला पुलिस तक पहुंचा था

युवती जब गर्भवती हुई तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। आरोपित अनिल सिंह ने प्रेम विवाह जरूर किया था, लेकिन उसे संदेह था कि अनिला का प्रेम संबंध किसी अन्य युवक से है। युवती के बच्चे को भी दूसरे का बच्चा बताता था। दोनों के बीच विवाद इसी बात को लेकर था।

पुलिस ने कराया था समौझाता

मामला दरिमा थाने तक पहुंचा था। यहां दोनों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन प्रेमी उसे छोड़कर अपने घर सेमरिया चला गया था। घटना वाले दिन अनिल वापस जयपुर पहुंचा।

अनिला सिंह ने जब प्रेमी के साथ उसके घर जाने की जिद की तो अनिल सिंह तैयार नहीं हुआ। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और अनिल सिंह ने अनिला की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग निकला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 344,128