Horror TV Show: रोंगटे खड़े कर देंगे ये हॉरर टीवी शोज, अकेले बैठकर बिल्कुल न देखें

Horror TV Show: रोंगटे खड़े कर देंगे ये हॉरर टीवी शोज, अकेले बैठकर बिल्कुल न देखें

Views: 14


कई सारे ऐसे शोज आए, जिनका जिक्र करते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। आज हम आपके लिए ऐसे ही हाॅरर टीवी शोज की लिस्ट लेकर आए हैं।

By Ekta Sharma

Edited By: Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 11:48:15 AM (IST)

Updated Date: Wed, 20 Mar 2024 11:48:40 AM (IST)

Horror TV Show: रोंगटे खड़े कर देंगे ये हॉरर टीवी शोज, अकेले बैठकर बिल्कुल न देखें
horror tv show

HighLights

  1. हॉरर टीवी शोज ने दर्शकों को डराने का जिम्मा उठा रखा है।
  2. टीवी शो भूतों की खौफनाक कहानियों को दर्शकों के सामने पेश करता आया है।
  3. आहट नाम का हॉरर शो भी लिस्ट में टाॅप पर है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Horror TV Show: अब तक टेलीविजन पर कई सारे हॉरर टीवी शोज आ चुके हैं। कुछ हॉरर शोज ने लोगों को हैरान कर दिया था। डीडी नेशनल पर रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक शोज ने हमेशा लोगों का दिल जीता है। वहीं, दूसरी ओर हॉरर टीवी शोज ने दर्शकों को डराने का जिम्मा उठा रखा है। आप बीती टीवी शो भूतों की खौफनाक कहानियों को दर्शकों के सामने पेश करता था। यही नहीं, इससे पहले और बाद में कई सारे ऐसे शोज आए, जिनका जिक्र करते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। आज हम आपके लिए ऐसे ही हाॅरर टीवी शोज की लिस्ट लेकर आए हैं।

द जी हॉरर शो (The Zee Horror Show-1993)

हॉरर शो की लिस्ट में चैनल में सबसे ऊपर 90 के दशक में जी टीवी का नाम आया है। जी टीवी ने लोगों में डर फैलाने का काम किया था। हद से ज्यादा डरावनी भूतों की कहानियों वाला टीवी धारावाहिक लोगों को खूब पसंद आया। इस शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह करीब 9 सालों तक चला। इस शो के कई सीन्स ऐसे हैं, जिन्हें आप अकेले बैठकर नहीं देख सकते।

naidunia_image

आहट (Aahat-1995)

आहट नाम का हॉरर शो भी लिस्ट में टाॅप पर है। इस शो का नाम लेते ही पुराने मंजर सामने आ जाते हैं। हर शनिवार सोनी टीवी पर रात 11 बजे से आने वाले इस शो का आगाज साल 1995 में किया गया था। इस शो के कुल 287 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए। इसके कुछ 6 सीजन आए। शो की बैकग्राउंड धुन सुनते ही आज भी लोगों को शो याद आ जाता है।

naidunia_image

वो (Woh-1998)

वो शो भी एक बेहद ही हॉरर टीवी शो था। इसका एक ही सीजन जी टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। शो का हर एक एपिसोड काफी डरावना था। शो में एक जोकर दहशत फैलाने का काम करता है। टीवी शो में जूही परमार, सीमा शेट्टी और लिलिपुट ने अहम रोल निभाए थे।

naidunia_image

आपबीती (Aap Beeti-2001)

आप बीती दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला हाॅरर टीवी शो है। साल 2001 में बी आर चोपड़ा के निर्देशन में इस शो की शुरुआत की गई थी। काफी समय तक यह शो चला। शो में कई भूतिया कहानियों को दिखाया जाता था। शो के जिक्र से ही लोगों के मन में डर आ जाता था।

naidunia_image

श्श्श्श… कोई है (Ssshhhh… Koi Hai-2001)

सुपरनैचुरल कहानियों को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट करने के लिए श्श्श्श… कोई है शो की शुरुआत की गई थी। इस शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। शो में एंथोलॉजी थ्रिलर के आधार पर 9 साल तक भूतिया कहानियों को दिखाया गया था। शो के हर एपिसोड में ऐसी कहानियां थी, जो रोंगटे खड़े कर देती हैं।

naidunia_image

फियर फाइल्स (Fear Files-2012)

फियर फाइल्स शो से हर कोई फैमिलियर है। छोटे पर्दे पर डर का कारवां जारी ही रहा है। साल 2012 में फियर फाइल्स नाम का हॉरर शो जी टीवी पर शुरू किया गया था। रात साढ़े 9 बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक यह प्रसारित किया जाता था। शो में भूत और आत्माओं की अलौकिक घटनाओं को दिखाया जाता था। शो के 437 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए थे।

naidunia_image



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 343,997