Ram Mandir Consecration: प्राण प्रतिष्ठा के बीच इन सीरियल की बढ़ी सर्चिंग, ‘रामायण’ पर अब तक बन चुके हैं इतने शोज

Ram Mandir Consecration: प्राण प्रतिष्ठा के बीच इन सीरियल की बढ़ी सर्चिंग, ‘रामायण’ पर अब तक बन चुके हैं इतने शोज

Views: 14


इंडियन फिल्म-टेलीविजन पर अब तक भगवान राम के जीवन पर आधारित कई शोज आ चुके हैं। इन सभी शोज को दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

By Ekta Sharma

Edited By: Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 12:23:44 PM (IST)

Updated Date: Thu, 18 Jan 2024 12:23:44 PM (IST)

Ram Mandir Consecration: प्राण प्रतिष्ठा के बीच इन सीरियल की बढ़ी सर्चिंग, 'रामायण' पर अब तक बन चुके हैं इतने शोज
Tv Shows on Ramayan

HighLights

  1. रामायण पर आधारित अलग-अलग शोज दर्शकों के लिए पेश किए गए हैं।
  2. भगवान राम से जुड़े सीरियल्स की सर्चिंग बढ़ गई है।
  3. इन शो को लोगों ने काफी पसंद किया है और अभी भी देखना चाहते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य आयोजन होने वाला है। इस दिन राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बड़े सितारों को आमंत्रित किया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा समेत कई सितारे शामिल होने वाले हैं। हर कोई इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित है। इंडियन फिल्म-टेलीविजन पर अब तक भगवान राम के जीवन पर आधारित कई शोज आ चुके हैं। इन सभी शोज को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। पिछले कई सालों से रामायण पर आधारित अलग-अलग शोज दर्शकों के लिए पेश किए गए हैं।

प्राण-प्रतिष्ठा के उत्साह के बीच भगवान राम से जुड़े सीरियल्स की सर्चिंग बढ़ गई है। आज हम आपको उन्हीं शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है और अभी भी देखना चाहते हैं।

रामायण ( रामानंद सागर) – 1987

रामानंद सागर की रामायण से हर कोई परिचित है। जैसे-जैसे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे इस शो की सर्चिंग बढ़ गई है। लॉकडाउन के समय भी इस शो को कई सालों बाद स्ट्रीम किया गया था। उस समय शो की टीआरपी में जमकर उछाल आया था। रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। यह शो साल 1987 में प्रसारित किया गया था।

naidunia_image

रामायण (बी आर चोपड़ा)- 2001

फिल्म निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत एक फेमस टीवी शो रहा है। इसे लोग आज भी पसंद करते हैं। रामानंद सागर के अलावा बी आर चोपड़ा भी रामायण लेकर दर्शकों के सामने पेश हुए थे। इसका प्रसारण जीटीवी पर किया जाता है। रवि चोपड़ा के निर्देशन में बना ये पौराणिक शो महर्षि वाल्मीकि की रामायण, तुलसीदास की रामचरित मानस और कालिदास की रघुवंशम महाकाव्य से लिया गया था।

naidunia_image

रामायण (रामानंद सागर)- 2008

साल 2008 में फिर से रामायण को पर्दे पर पेश किया गया था। रामानंद सागर ने ही इसे प्रस्तुत किया था। इसका निर्देशन आनंद सागर ने किया था। इस शो में भगवान राम और माता सीता के वनवास की अवधि को दिखाया गया था। इस कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस शो में भगवान राम के रोल में गुरमीत चौधरी और माता सीता के रोल में देबिना बनर्जी दिखाई दी थीं। इस शो में हर एक किरदार की डिटेल्स दिखाई गई थी।

naidunia_image

रामायण: सबके जीवन का आधार(मुकेश सिंह)- 2012

अब तक रामायण के अलग-अलग सीरियल्स आ चुके हैं। भगवान राम के जीवन की कहानी को मेकर्स ने अपने-अपने अंदाज में दर्शकों के सामने उतारा है। साल 2008 के बाद 2012 में भी रामायण सीरियल नए चेहरों के साथ प्रसारित किया गया था। यह जीटीवी पर दिखाया जाता था, लेकिन इसे दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया।

naidunia_image

श्रीमद रामायण- 2024

इसी साल सोनी टीवी ने एक बार फिर श्रीराम और माता सीता की कहानी को छोटे पर्दे पर उतारा है। यह शो 22 जनवरी से कुछ दिन पहले ही टेलीविजन पर प्रसारित हुआ। शो में सुजय रेऊ ने भगवान राम का किरदार निभाया है। वहीं, एक्ट्रेस प्राची बंसल ने माता सीता का किरदार निभाया है। शो में अयोध्या नगरी की कहानी को दिखाया गया है।

naidunia_image



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 345,192