Jyotish Upay: गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के तरीके, जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य
गाय को माता कहकर पुकारा जाता है, क्यों कि उसमें सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गाय की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे आप गाय माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
By Anurag Mishra
Edited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 11:25:01 PM (IST)
Updated Date: Sat, 30 Mar 2024 11:25:01 PM (IST)
धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू धर्म में पशु-पक्षियों का विशेष धार्मिक महत्व है। गाय को माता कहकर पुकारा जाता है, क्यों कि उसमें सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गाय की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे आप गाय माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
मिलेगा कई दोष से छुटकारा
गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह करने से आपकी कुंडली में मौजूद कई दोष दूर हो जाते हैं। यह आपकी तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर कर देती है। गाय के गले व पीठ को सहलाने चाहिए, क्यों कि उसको यह बहुत पसंद आता है। ऐसा करने से आपको उसका आशीर्वाद प्राप्त होगा।
करें ये काम
रोज खुद के खाने से पहले गाय को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गाय को रोज हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति आती है। आप बुध ग्रह की अशुभता से बचे रहेंगे।
मंदिर में रखें ये तस्वीर
मंदिर में गाय की तस्वीर रखने से देवी-देवता बहुत खुश होते हैं। यह आपके जीवन में सकारात्मकता में लेकर आएगी। आप मंदिर में रखी तस्वीर की रोज पूजा कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही पुण्यकारी होगा।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’