Monthly Horoscope May 2025, मासिक राशिफल मई 2025, Masik Rashifal 2025

Monthly Horoscope May 2025, मासिक राशिफल मई 2025, Masik Rashifal 2025

Views: 15


Monthly Horoscope May 2025 (मासिक राशिफल मई 2025): वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह काफी खास जाने वाला है, क्योंकि इस माह कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसके कारण 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में काफी असर देखने वाला है। मई माह में बुध, शुक्र, सूर्य के साथ-साथ गुरु बृहस्पति और राहु-केतु भी राशि परिवर्तन करने वाले है जिसका असर अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह के आरंभ में यानी 7 मई को बुध मेष राशि में और 23 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा 18 मई को मेष राशि में अस्त भी होंगे। इसके साथ ही करीब एक साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति भी 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 18 मई को राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और माह के अंत में शुक्र मेष राशि में जाएंगे।  ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, मई माह कई राशि के जातकों की किस्मत बदल सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का मासिक राशिफल…

मई माह में बनने वाले राजयोगों की बात करें, तो मीन राशि में चतुर्ग्रही, त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मेष राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग, मीन राशि के आरंभ में मीन राशि में बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग, शुक्र के अपनी उच्च राशि मीन में होने से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ राहु कुंभ राशि में आकर मंगल के साथ षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे गजकेसरी, महालक्ष्मी, विष, ग्रहण, कलात्मक योग जैसे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। 

मेष राशि मासिक राशिफल

मई का महीना ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। ध्यान रहे कि गुस्से में कोई फैसला न लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। गुरु और शुक्र आपके जीवन में अच्छा असर डाल सकते हैं। नई नौकरी के कई चांसेस बन सकते हैं। बेकार के खर्चों से थोड़ा बचकर रहेंगे, वरना बचत कर पाने में असफल हो सकते हैं। बुध की स्थिति कमजोर होने के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ मिलाकर मई माह आपके द्वारा अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: लाल | लकी नंबर: 9

वृषभ राशि मासिक राशिफल

इस माह धन-संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप अच्छे से निभा लेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी। सूर्य की कृपा से आपके जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापारियों को भी काफी लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी सी चुनौतियां आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इसके साथ ही अपनी लाइफस्टाइल का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा | लकी नंबर: 6

मिथुन राशि मासिक राशिफल

मई में आपको नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरी बदलने या स्थानांतरण का योग है। पुराने मित्रों से संपर्क फिर से स्थापित हो सकता है। सूर्य की कृपा से माह की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। करियर के क्षेत्र में काफी सुधार हो सकता है। व्यापारियों को माह के शुरुआत में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। छात्रों के जीवन में खुशियां आ सकती है। लेकिन मंगल के कारण परिवार में तनाव पैदा हो सकता है। लेकिन गुरु के कारण हर समस्या समाप्त हो सकती है।

शुभ रंग: पीला | लकी नंबर: 5

कर्क राशि मासिक राशिफल

महीने की शुरुआत भावनात्मक हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे स्थिरता आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। करियर के क्षेत्र में सामान्य प्रभाव पड़ने वाला है। इसके साथ ही विदेशी व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। शनि की कृपा से आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते अच्छे बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा जाने वाला है।
शुभ रंग: सफेद | लकी नंबर: 2

सिंह राशि मासिक राशिफल

आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए ये माह थोड़ी परेशानी भरा हो सकता है। जहां सूर्य सकारात्मक प्रभाव डालेंगे, तो शनि, राहु, मंगल और केतु थोड़ी सी परेशानी बढ़ा सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है। इसलिए बचत करने में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: सुनहरा | लकी नंबर: 1

कन्या राशि मासिक राशिफल

कामकाज को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। छोटी यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, खासकर पेट संबंधी समस्याओं का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मिलने वाली चुनौतियों के कारण आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी औसत रहने वाली है। लेकिन गुरु के कारण आपको कहीं से संपत्ति मिल सकती है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: नीला | लकी नंबर: 7

तुला राशि मासिक राशिफल

मई का महीना आपके लिए संतुलन और सौंदर्य से भरा होगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर की साज-सज्जा या रिनोवेशन की योजना बन सकती है। मंगल के कारण पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही अपने करियर को लेकर किसी भी प्रकार का जल्दबाजी में निर्णय बिल्कुल भी न लें। व्यापारियों को भी थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। शनि की स्थिति आपको थोड़ी राहत दिला सकती है, तो वहीं राहु के कारण थोड़ा सतर्क रहें।
शुभ रंग: गुलाबी | लकी नंबर: 3

वृश्चिक राशि मासिक राशिफल

छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। इस राशि के जातकों को गुरु बृहस्पति के साथ-साथ सूर्य, शुक्र और बुध सका सहयोग मिल सकता है। ऐसे में आपको हर क्षेत्र में प्रगति मिल सकती है। धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। किसी शुभ या मांगलिक काम में भाग ले सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।
शुभ रंग: मैरून | लकी नंबर: 8

धनु राशि मासिक राशिफल

मई में यात्रा के योग बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ रहेगा और जीवन में नए अनुभव मिलेंगे। शिक्षा या उच्च अध्ययन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। हर एक कार्य को धैर्य के साथ करें, वरना बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।  परिवार के बीच किसी बात को लेकर मतभेद या गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में बातचीत करके इस समस्या से निजात पाने की कोशिश करें। केतु के कारण शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी | लकी नंबर: 4

मकर राशि मासिक राशिफल

पिछले समय से चल रही परेशानियां अब कम होंगी। करियर में स्थिरता आएगी। धन लाभ के योग हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार का साथ मिलेगा। करियर में अच्छी खासी उपलब्धि पा सकते हैं। आपके जीवन में आने वाली हर एक बाधा को पार कर पाने में आप सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। ये माह करियर की दृष्टि से काफी खास जाने वाला है। छात्रों के लिए भी ये माह मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है।
शुभ रंग: स्लेटी | लकी नंबर: 10

कुंभ राशि मासिक राशिफल

सोच में नवीनता आएगी। तकनीक या रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को सफलता मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो शुरुआत में काफी लाभ मिल सकता है, जिससे आप बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। शुक्र और गुरु की कृपा से लव लाइफ अच्छी जा सकती है। छात्रों के लिए भी ये माह काफी लकी साबित हो सकता है। शनि के कारण थोड़ी सी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: नीला | लकी नंबर: 11

मीन राशि मासिक राशिफल

इस महीने आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। कार्यों में मन लगेगा और मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती है। व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। आप काफी बड़ा निवेश कर सकते हैं। शनि के कारण आमदनी में थोड़ी सी कमी आ सकती है। ऐसे में थोड़ी कम बचत कर पाएंगे। लव लाइफ को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
शुभ रंग: आसमानी | लकी नंबर: 7





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 537,128