Best rangoli Design for chaitra navratri Durga Ashtami 2025 to welcome Matarani know ashtami kab hai

Best rangoli Design for chaitra navratri Durga Ashtami 2025 to welcome Matarani know ashtami kab hai

Views: 2


Durga Ashtami Rangoli Design: चैत्र नवरात्रि में भक्त शक्ति की उपासना कर रहे हैं। नवरात्रि में मैया के 9 स्वरूपों को हर दिन पूजा जा रहा है। इस बार नवरात्रि 9 दिन के बजाए 8 दिन के पड़े हैं। ऐसा एक तिथि कम होने की वजह से हुआ है। महाष्टमी 5 अप्रैल की मनाई जाएगी। इस दिन मैया के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाएगी। बहुत सारे लोग इस दिन कन्या पूजन भी करते हैं। अगर आप भी मैया के स्वागत के लिए अपने घर और मंदिर को सजाना चाहती हैं तो सुंदर रंगोली बना सकती हैं। दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए आप यहां से बेस्ट रंगोली डिजाइन चुन सकते हैं।

रंगोली में बनाएं मैया के पद चिन्ह

महाअष्टमी या कन्या पूजन के लिए आप मैया के पद चिन्ह वाली रंगोली बना सकती हैं। इसमें आप अपने अनुसार रंगों का इस्तेमाल करें। इसके घर की चौखट या मंदिर के पास बनाया जा सकता है।

फूलों से सजाएं मां दुर्गा के लिए रंगोली

मैया के आगमन के लिए आप रंगोली को फूलों से बना सकती हैं। ये न केवल देखने में सुंदर लगेगी। बल्कि इसे बनाना शुभ भी बताया जाता है। इसमें आप अपने अनुसार कोई भी थीम को रंगोली बनाकर उसे फूलों से डेकोरेट करें।

मां दुर्गा का बनाएं स्वरूप

दुर्गा अष्टमी पर रंगोली बनाते समय आप माता के स्वरूप को रंगों की सहायता से बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा आप मैया के नाम और मंत्रों को भी रंगोली में लिख सकती हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *