Cheetah Project: गांधी सागर अभयारण्य में होगा चीतों का दूसरा घर, जल्द भारत आएगी तीसरी खेप

Views: 29


भारत में चीतों की पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट के दो साल पूरे हो गए हैं। केंद्रीय वन मंत्रालय चीतों की तीसरी खेप लाने की योजना बना रहा है, जिन्हें मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ा जाएगा। कूनो नेशनल पार्क में चीतों की देखरेख के लिए वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल शुरू किया है। वर्तमान में कूनो में चार शावक जीवित हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 17 Sep 2024 10:23:11 PM (IST)

Updated Date: Tue, 17 Sep 2024 10:23:11 PM (IST)

भारत में चीतों की तीसरी खेफ लाई जाएगी।

HighLights

  1. भारत में चीतों की पुनर्स्थापना के दो वर्ष पूरे
  2. कूनो में इस अवसर की खुशी में मना उत्सव
  3. अक्टूबर में जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। भारत में चीतों की पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट के मंगलवार को दो वर्ष पूरे हो गए। अब केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की तैयारी चीतों की तीसरी खेप देश में लाने की है। मध्य प्रदेश के वन मंत्री रावत ने कहा कि चीतों की तीसरी खेप जल्द लाई जाएगी, जिसे मंदसौर स्थित गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ा जाएगा। इससे मध्य प्रदेश को चीतों का दूसरा घर होने की उपलब्धि भी मिलेगी।

चीतों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री ने बताया कि कूनो में चीतों की देखरेख और निगरानी में लगे स्टॉफ को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाएगा, जिससे जल्द ही खुले जंगल में चीतों को विचरण करते देखा जा सके। वन मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द चीतों को बाहर छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि चीतों को खुले जंगल में छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू की जानी थी, लेकिन चीता पवन की मौत की बाद इसे टाला है। सब कुछ ठीक रहा, तो अक्टूबर में कूनो पार्क के गेट खोलने के साथ ही पर्यटकों के दीदार के लिए कुछ चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जा सकता है।

बता दें कि 17 सिंतबर 2022 को आठ चीतों के अलावा 18 फरवरी 2023 को 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे, जिन्हें भी कूनो में छोड़ा गया था। अब तीसरी खेप आना है। केन्या से 12-14 चीतों की खेप लाए जाने की संभावना है, जिन्हें मंदसौर के गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ा जाएगा।

चार शावकों का जीवित रहना बड़ी सफलता

कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को छोड़ा था। इन चीतों में से वर्तमान में चार चीते जीवित हैं, वहीं मादा चीताओं आशा और ज्वाला ने शावकों को जन्म दिया है, जिनमें से चार शावक जीवित हैं। इसे प्रोजेक्ट की दो साल में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

कूनो में वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल शुरू

मंगलवार को कूनो नेशनल पार्क में उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर कूनो में 2.29 करोड़ से तैयार वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया, जिसमें चीतों का इलाज हो सकेगा। उनको गंभीर सर्जरी की सुविधा भी मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान भारत में चीता प्रोजेक्ट की कामयाबी पर आधारित वेब सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज किया। चीता मित्र सम्मेलन में वन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 1,745,827