Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, महासमुंद में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दिग्‍गज नेताओं ने दिया इस्‍तीफा

Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, महासमुंद में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दिग्‍गज नेताओं ने दिया इस्‍तीफा

Views: 22


Mahasamund News: लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद में कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़, पार्षद व जिला योजना समिति सदस्य जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़ व जिला संयोजक युवा कांग्रेस सोशल मीडिया रवि सिंह ठाकुर ने कांग्रेस व पद से इस्तीफा दे दिया है।

By Ashish Kumar Gupta

Edited By: Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sun, 31 Mar 2024 02:30:06 PM (IST)

Updated Date: Sun, 31 Mar 2024 02:34:23 PM (IST)

Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, महासमुंद में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दिग्‍गज नेताओं ने दिया इस्‍तीफा

महासमुंद। Mahasamund News: छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर नाराज नेताओं को मनाने घर-घर पहुंच रही है। इसी बीच लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद में कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़, पार्षद व जिला योजना समिति सदस्य जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़ व जिला संयोजक युवा कांग्रेस सोशल मीडिया रवि सिंह ठाकुर ने कांग्रेस व पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि जल्‍द ये तीनों नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बतादें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित तीन नेताओं का इस्‍तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले भी कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बीते 27 मार्च को जगदलपुर महापौर सफीरा साहू भी छह पार्षदों संग कांग्रेस छोड़ मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के सामने भाजपा में शामिल हो गईं।

छत्‍तीसगढ़ में महासमुंद लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। महासमुंद सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने रूपकुमार चौधरी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री ताम्रध्‍वज साहू पर भरोसा जताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 345,069