Dietician told Watermelon becomes poisonous at this time in summer Tarbuj Kab nahi khana chahiye
Side effects of eating watermelon: गर्मियां आते ही बाजार में तरबूजों की बिक्री शुरू हो जाती है। ये फल खाने में न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके सेवन से शरीर को कई तरीके से फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन-ए, बी, सी, कैल्शियम, जिंक, फाइबर, नियासिन, राइबोफ्लेविन, आयरन, और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अगर इसे गलत समय पर खाया जाए तो ये जहर की तरह बुरा असर भी सेहत पर डाल सकता है। इसलिए अगर आप भी तरबूज खाने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल पूरा पढ़ें। ताकि आपको तरबूज खाने का सही समय पता चल सके। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सिमरत कथूरिया (Simrat Kathuria) से जानते हैं गर्मियों में तरबूज खाने का सही और गलत समय।
तरबूज खाने का सही समय (Best Time To Consume Watermelon)
तरबूज खाने का गर्मियों में सबसे बेस्ट टाइम है मॉर्निंग। आपको सुबह के समय इसे खाना चाहिए। इसके अलावा दिन में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
तरबूज खाने से पहले ये काम करना न भूलें (Tarbooj Khane Ka Sahi Tarika)
जब भी आपको तरबूज खाना हो तो उसे करीब एक घंटे के लिए पानी में डाल दें। इसके बाद ही इसका सेवन करें। ऐसा करने से तरबूज में मौजूद फाइटिक एसिड (Phytic Acid) हट जाता है।
तरबूज के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? (Which foods avoid with watermelon)
तरबूज के साथ कभी भी दूध नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको गैस की दिक्कत हो सकती है। तरबूज को पचने में समय लगता है। दूध के साथ इसका सेवन करने से एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।
किस समय नहीं खाना चाहिए तरबूज?
डाइटिशियन ने बताया शाम होने के बाद तरबूज खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए ये सही से पच नहीं पाता है। इसके कारण आपको कई तरह की शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। तरबूज में नैचुरल शर्करा होती है। रात के समय इसे खाने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है। रात में तरबूज सेहत के लिए जहर की तरह काम करता है, इसलिए इसको शाम के बाद नहीं खाना चाहिए।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।