Durg में खौफनाक घटना: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर दे दी जान
Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पति ने खुद फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
By Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 08:49:38 AM (IST)
Updated Date: Sat, 15 Jun 2024 08:49:54 AM (IST)
Durg Crime News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पति ने खुद फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इस घटना कारण बना है। यह घटना दुर्ग जिले के खोपली गांव की है।
मचांदुर चौकी अंतर्गत ग्राम खोपली धौराभाठा स्थित एक फार्म हाउस के पंप हाउस में पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंप हाउस के गेट को तोड़कर अंदर घुसी। दोनों शव को कब्जे में लेकर शव को चीरघर भेजा जा रहा है। इधर घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम खोपली निवासी हिंगल बंजारे (45) का धौराभांठा में फार्म हाउस है। वहां पर पंप हाउस के लिए भी एक मकान बनाया गया है। शुक्रवार की रात 8.30 बजे वो अपनी पत्नी दशोदा बंजारे (43) के साथ फार्म हाउस गया था। वहां पंप हाउस में दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर हिंगल ने अपनी पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। सूचना पर मंचादुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी तक विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।