Kitchen Vastu Tips: हर रोज खाना बनाते समय करें ये काम, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी

Kitchen Vastu Tips: हर रोज खाना बनाते समय करें ये काम, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी

Views: 14


वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में भी यदि आप मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाते हैं, तो यह बहुत शुभ होता है।

By Ekta Sharma

Edited By: Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 06 May 2024 02:59:01 PM (IST)

Updated Date: Mon, 06 May 2024 02:59:01 PM (IST)

Kitchen Vastu Tips: हर रोज खाना बनाते समय करें ये काम, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी
रसोई घर से जुड़े वास्तु नियम।

HighLights

  1. कई बार वास्तु दोष के कारण भी परिवार की तरक्की रुक जाती है।
  2. आग्नेय कोण में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ होता है।
  3. मां अन्नपूर्णा को मूंग की दाल चढ़ानी चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर कार्य किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में घर में सभी चीजों को रखने के लिए विशेष नियम बताए गए हैं। कई बार वास्तु दोष के कारण भी परिवार की तरक्की रुक जाती है। लगभग सभी लोग अपने घरों में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में भी यदि आप मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाते हैं, तो यह बहुत शुभ होता है। इससे घर में हमेशा धन-धान्य भरा रहता है।

कभी नहीं होगी अन्न की कमी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर के दक्षिण-पूर्व कोने यानी आग्नेय कोण में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ होता है। यह दिशा पवित्र मानी जाती है। माना जाता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से घर में सौभाग्य आता है। साथ ही कभी भी अनाज की कमी नहीं होती है।

मूंग की दाल अर्पित करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां अन्नपूर्णा को मूंग की दाल चढ़ानी चाहिए। इसके बाद इस दाल को गाय को खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान और यश मिलता है।

सात्विक भोजन का भोग लगाएं

प्रतिदिन मां अन्नपूर्णा को सात्विक भोजन का भोग लगाना चाहिए। फिर लोगों को भोजन कराना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से घर में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही भोजन की शुद्धता बनी रहती है।

पहली रोटी गाय की निकालें

अगर आप चाहते हैं कि जीवन में कभी भी अन्न की कमी न हो, तो हर दिन पहली रोटी गाय के लिए, दूसरी रोटी कुत्ते के लिए और तीसरी रोटी कौवे के लिए निकालें। इस प्रकार मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 320,374