TMKOC Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी पर 1.2 करोड़ का कर्ज, आश्रम के चाय-पकौड़े खाकर काट रहे दिन

TMKOC Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी पर 1.2 करोड़ का कर्ज, आश्रम के चाय-पकौड़े खाकर काट रहे दिन

Views: 15


तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह लगातार चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपनी परेशानियों पर खुलकर बात रखी है। बताया कि किस तरह करोड़ों का कर्ज हो गया है। किसी भी तरह पैसा कमाना चाहते हैं, लेकिन हर तरफ नाकामी मिल रही है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 13 Aug 2024 10:23:45 AM (IST)

Updated Date: Tue, 13 Aug 2024 02:46:40 PM (IST)

TMKOC Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी पर 1.2 करोड़ का कर्ज, आश्रम के चाय-पकौड़े खाकर काट रहे दिन
तंगहाली में जिंदगी गुजार रहे हैं गुरुचरण सिंह।

HighLights

  1. 22 अप्रैल को लापता हो गए थे गुरुचरण सिंह
  2. 25 दिन बाद लौटे थे, तब से चर्चा में हैं सोढ़ी
  3. अब बताया कितने मुश्किल से दिन काट रहे

एजेंसी, मुंबई (Taarak Mehta Ka Oooltah Chashmah)। लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुद गुरुचरण ने बताया है कि उन पर 1.2 करोड़ रुपए का कर्ज है। कई दिनों से उन्होंने ठीक से खाना नहीं खाया है। आश्रम में पाठ के बाद मिलने वाले समोसे, ब्रेड, चाय, पकौड़े पर उनका गुजारा हो रहा है।

गुरुचरण ने सिद्धार्थ कन्नन के शो पर अपनी दर्द भरी दास्तां शेयर की। गुरुचरण ने बताया कि मैंने 34 दिन से ठीक से खाना नहीं खाया है। मैं गुरुजी के आश्रम चला जाता हूं। वहीं पाठ के बाद प्रसाद में कभी समोसा, तो कभी ब्रेड, तो कभी चाय-पकौड़ा मिलता है, उसी से मेरा पेट भर रहा है।

naidunia_image

सबको हंसाने वाला सोढ़ी बोला- अब थक गया हुूं

  • गुरुचरण ने बताया कि वे 4 साल से परेशान हो रहा हैं। उन्होंने कई काम करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
  • बकौल गुरुचरण, बिजनेस करने की कोशिश भी की। अभिनय में नए काम तलाशे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब थक गया हूं।
  • बैक और ईएमआई का करीब 55 से 60 लाख रुपए कर्ज है। कुल मिलाकर 1.2 करोड़ की उधारी चुकाना है।

naidunia_image

गुरुचरण ने जेनिफर मिस्त्री vs असित मोदी विवाद सुलझाने की भी कोशिश की

गुरुचरण ने बताया कि उन्होंने तारक मेहता शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और शो के निर्माता असित मोदी के बीच चल रहे विवाद को भी सुलझाने की कोशिश की थी।

गुरुचरण के अनुसार, मैंने दोनों से मिला था। मैंने मामले सुलझाने की 100 फीसदी कोशिश की, लेकिन फिर पीछे हट गया, क्योंकि कई बार ऐसे मामलों में बेकसूर भी फंस जाता है। बता दें, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और मामला पुलिस तक गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Total Views: 320,664