Vastu For Kitchen: रसोई में इस दिशा में लगवाएं खिड़की, घर आएगी सुख-शांति
वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आप घर में सकारात्मक माहौल चाहते हैं, तो वस्तुओं को सही दिशा में ही रखें। गलत दिशा में वस्तुओं को रखने से जीवन में अशुभ परिणाम आना शुरू हो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से रसोई व मंदिर की दिशा पहले से ही तय है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 08:17:02 PM (IST)
Updated Date: Fri, 14 Jun 2024 08:17:02 PM (IST)
HighLights
- रसोई में वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से खिड़की लगानी चाहिए।
- रसोई में खिड़की लगवाते समय दिशा पर जरूर ध्यान दें।
- गलत दिशा में खिड़की लगाने से नकारात्मकता फैलती है।
धर्म डेस्क, इंदौर। वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आप घर में सकारात्मक माहौल चाहते हैं, तो वस्तुओं को सही दिशा में ही रखें। गलत दिशा में वस्तुओं को रखने से जीवन में अशुभ परिणाम आना शुरू हो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से रसोई व मंदिर की दिशा पहले से ही तय है। रसोई में खिड़की भी वास्तु शास्त्र के हिसाब से लगानी चाहिए। यह आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया है कि रसोई घर की खिड़की किस दिशा में होनी चाहिए?
रसोईघर में किस दिशा में होनी चाहिए खिड़की?
रसोई घर में खिड़की की दिशा को लेकर वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में खिड़की लगाने से सकारात्मकता आती है।
रसोई घर में पूर्व दिशा में हो खिड़की
पूर्व दिशा में खिड़की लगाने का कारण यह है कि इस दिशा में सर्योदय होता है। यह बहुत ही शुभ दिशा होती है। इस दिशा में खिड़की बनवाने से घर में खुशहाली आती है।
रसोई घर में उत्तर-पूर्व दिशा में होनी चाहिए खिड़की
उत्तर-पूर्व दिशा को ज्ञान और आध्यात्मिकता की दिशा माना जाता है, इसलिए रसोई में खिड़की इसी दिशा में लगवानी चाहिए, जिससे आपके घर में सकारात्मकता का माहौल बनता है।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’