चैत्र पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें काम, वरना जीवन पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव
Chaitra Purnima 2025: चैत्र माह हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान की पूजा करने से मन को शांति मिलती है और कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल 2025 को है। इस दिन हनुमान जयंती भी होती है, इसलिए यह दिन और भी खास होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर कुछ गलतियां हो जाएं, तो पूजा का फल नहीं मिलता। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए।
तुलसी का पत्ता न तोड़ें
भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते बहुत पसंद हैं, लेकिन इस दिन तुलसी का पत्ता तोड़ना मना होता है। ऐसा करने से भगवान नाराज हो सकते हैं। इसलिए अगर तुलसी की जरूरत हो तो एक दिन पहले ही तोड़ लें।
शाम के बाद तुलसी को जल न चढ़ाएं
चैत्र पूर्णिमा के दिन सूरज ढलने के बाद तुलसी के पौधे में पानी नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी माता नाराज होती हैं और घर में पैसों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
मांस, शराब और प्याज-लहसुन से रहें दूर
इस दिन घर में मांस-मदिरा या प्याज-लहसुन जैसी चीजें न लाएं और न खाएं। ये चीजें पूजा के माहौल को खराब करती हैं और घर में नेगेटिव एनर्जी ला सकती हैं।
रात में दही न खाएं
चैत्र पूर्णिमा की रात दही नहीं खाना चाहिए। मान्यता है कि इससे चंद्र दोष लग सकता है, जिससे पैसों की दिक्कतें बढ़ती हैं।
किसी को अपशब्द न कहें और झूठ न बोलें
इस दिन किसी को बुरा न कहें, झूठ न बोलें और खासकर बुजुर्गों व महिलाओं का सम्मान करें। इससे आपको अच्छा फल मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
दान की चीजें खुद न खाएं
अगर आपने कोई चीज दान की है या किसी ने पूजा के लिए कुछ भेजा है, तो उसे खुद खाने से बचें। यह अशुभ माना जाता है।
बाल, नाखून और दाढ़ी न काटें
चैत्र पूर्णिमा के दिन शरीर के बाल, नाखून या दाढ़ी काटना मना होता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा शरीर में आ सकती है और मन अशांत हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।